विशेष अभियान के तहत पुलिस ने करीब 100 जनों को दबोचा
नसीराबाद . जिला पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार आमजन में विश्वास अपराधियों में भय को लेकर रविवार को विशेष अभियान नसीराबाद सदर थाना व सिटी थाना पुलस के द्वारा चलाया गया जिसके तहत अपराधियों की धरपकड़ की गई जानकारी के अनुसार सदर थाना पुलिस ने करीब 80 जनों को व सिटी थाना पुलिस ने करीब 20 जनों को गिरफ्तार किया अचानक क्षेत्र के अपराधियों में हड़कंप मच गया सभी को जमानत मुचलके पर रिहा कर दिया गया