अपहरण के मामले के एक और आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
नवलगढ . नवलगढ़ पुलिस ने क्षेत्रों की ढाणी से खेत में काम कर रहे एक युवक का अपहरण कर बंधक बनाकर मारपीट करने के मामले में कार्यवाही करते हुए एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है नवलगढ़ थाने के उप निरीक्षक गिरधारीलाल ने जानकारी देते हुए बताया कि अक्टूबर माह में खेतों की ढाणी के बजरंग लाल ने थाने में उपस्थित होकर रिपोर्ट दी रिपोर्ट में बताया कि उनका पुत्र खेत में काम कर रहा था उसका कुछ युवक अपहरण कर ले गए और 2 दिन तक बंधक बनाकर मारपीट की और मारपीट का वीडियो वायरल किया इस पर पुलिस नवलगढ़ पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की नवलगढ़ पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए मामले में दो आरोपियों को पूर्व में गिरफ्तार किया इसके बाद मुखबिर के जरिए सूचना मिलेगी आरोपी संदीप कुमार अपने घर बीलवा आया हुआ है जिस पर पुलिस टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया गिरफ्तार आरोपी से पुलिस पूछताछ कर रही है