Dark Mode
पत्नी की हत्या के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

पत्नी की हत्या के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार


सूरतगढ़ .  सदर पुलिस थाना क्षेत्र के गांव 15 एसजीआर में 30 जून को महेंद्र गोदारा ने अलसुबह घर के आंगन में सो रही पत्नी की गला रेत कर हत्या कर दी थी। इसके बाद मृतका के पति महेंद्र ने कीटनाशक दवा गटक ली थी। जिसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई पड़ोसियों ने उसे निरवाना सीएचसी में भर्ती करवाया जहां पर उसका इलाज चल रहा था। मृतका रानी का विवाह महेंद्र के साथ मार्च 2020 में हुआ था। उनके 1 वर्षीय पुत्री भी है। वारदात के समय पुत्री मृतका के साथ सो रही थी। मृतका का पीहर पक्ष बांका बिहार में है जहां पुलिस ने पूरे घटनाक्रम की उन्हें सूचना दे दी थी। आरोपी के परिजनों को रानी के शव का पोस्टमार्टम करवा कर शव सौंप दिया गया। जिसका परिजनों ने गांव 15 एसजीआर में अंतिम संस्कार कर दिया। वहीं आरोपी को शनिवार को चिकित्सालय से छुट्टी दे दी गई जिसके बाद सदर पुलिस थाना अधिकारी सुभाष बरोला के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस आरोपी से पूछताछ में जुटी है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा। इसके बाद हत्या के तमाम पहलुओं का खुलासा होगा फ़िलहाल सदर पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही हैं।
 
 
 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!