Dark Mode
आईपीएल मैच पर बीकानेर में पुलिस ने करोड़ों का सट्टा पकड़ा

आईपीएल मैच पर बीकानेर में पुलिस ने करोड़ों का सट्टा पकड़ा

 

बीकानेर। आईपीएल मैच के दौरान इन दिनों सटोरिए सक्रिय नजर आ रहे है। पिछली बीती रात को पुलिस ने पांच करोड़ के सट्टे का हिसाब-किताब पकड़ा है। जबकि आरोपी युवक पुलिस को चकमा देकर मौके से फरार हो गया।
दरअसल, यह कार्रवाई बीकानेर की श्रीडूंगरगढ़ थाना पुलिस ने की है। पुलिस के मुताबिक रात को गश्त के दौरान एक युवक संदिग्ध लगा। वह अपने मोबाइल पर कुछ जोड़ कर रहा था। पुलिस युवक के पास पहुंची तथा उससे पूछताछ की तो वह हड़बड़ा गया तथा इस दौरान किसी तरह से युवक अपना मोबाइल व सट्टे का हिसाब किताब मौके पर छोड़ भाग छूटा। पुलिस ने जब जानकारी जुटाई तो पता चला कि युवक आईपीएल मैच के दौरान सट्टे का काम कर रहा था। पुलिस को तकरीबन पांच करोड़ रुपये का हिसाब किताब मिला है। पुलिस ने आरोपी युवक सुरेश कुमार के खिलाफ थाने में मामला दर्ज कर उसकी तलाश में जुट गई है।

 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!