Dark Mode
पुलिस ने अवैध शराब की चालू भट्टी पकड़ी,महिला गिरफ्तार

पुलिस ने अवैध शराब की चालू भट्टी पकड़ी,महिला गिरफ्तार

 
पीलीबंगा  । थाना पुलिस ने सूचना पर खरलियां में छापामारी करते हुए अवैध शराब की भट्टी चलाते हुए एक महिला को मौके से गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने मौके से 2 लीटर अवैध कच्ची शराब,शराब बनाने के उपकरण बरामद किये है।वहीं करीब 50 लीटर बरामद लाहन मौके पर नष्ट कर दिया गया।एसआई रजनदीप कौर ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि खरलियां गांव के एक घर में अवैध रूप से भट्टी संचालित करके कच्ची शराब बनाई जा रही है।
जिस पर थानाधिकारी विजय मीणा के निर्देशन में एसआई रजनदीप कौर,कॉन्स्टेबल अमन,पवन कुमार आदि टीम के सदस्यों के साथ बताये गये स्थान पर छापेमारी की। पुलिस ने शराब की भट्टी चलाते हुए मौके से एक महिला कर्मजीत कौर पत्नी संदीप अल्फाज उम्र 36 साल, निवासी खरलियां को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने मौके से 2 लीटर कच्ची शराब,भट्टी व शराब बनाने के उपकरण बरामद किये हैं। वहीं करीब 50 लीटर बरामद लाहन को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!