धोलुपरिया में पुलिस ने किया फ्लेग मार्च
अरांई। विधानसभा 2023 के तहत कालानाडा ग्राम पंचायत के अतिसंवेदनशील बूथ राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय धोलुपरिया का पुलिस उपाधीक्षक सहित थाना प्रभारी ने निरीक्षण किया। थाना प्रभारी भंवर सिंह राव ने बताया कि पुलिस उपाधीक्षक जनरेल सिंह, बांदरसिंदरी थाना, अरांई थाना स्टाफ एवं आईटीबीपी के जवानों ने फ्लेग मार्च निकाल कर मतदाताओं को जागरूक किया। पुलिस उपाधीक्षक जनरेल सिंह बताया कि मतदाताओं को निडर होकर मतदान करना है। उन्होने बताया कि किसी प्रलोभन एवं दबाव में नहीं आकर स्वविवेक से फेसला लेकर मतदान करना है। पुलिस एवं आईटीबीपी के जवानों ने धोलपुरिया के मुख्य मोहल्लों में फ्लेग मार्च किया। पुलिस उपाधीक्षक ने बूथ की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।