आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर एक्शन में पुलिस
बामनवास: आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर पुलिस प्रशासन एक्शन में है। गंगापुर सिटी पुलिस अधीक्षक राजेश यादव के आदेशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रकाश चंद्र के निर्देशन में पुलिस उपाधीक्षक व्रत बामनवास संतराम मीना के सुपरविजन में मय जाप्ता थानाधिकारी बामनवास हवासिंह मंगावा एवम सीआरपीएफ जाप्ते के द्वारा मंगलवार को कार्रवाई की गई। कार्यवाही बामनवास थाना पुलिस की नाकाबंदी के दौरान की गईं।जिसमे 2 लाख 95 हजार रुपए की राशि संदिग्ध मिलने पर मौके पर ही धारा 102 सीआरपीसी के तहत जप्त की गई। पुलिस नाकाबंदी के दौरान कार्यवाही की गई साथ ही 11 वाहनो पर एमबी एक्ट के नियमों का उल्लंघन करने पर धारा 206 एमबी एक्ट में एक कार्यवाही की गई।दूसरी ओर जाप्ता द्वारा की गई कार्यवाही में शांतिभंग में एक आरोपी को भी 151 सीआरपीसी में गिरफ्तार किया गया।