Dark Mode
स्कूल के न्यासी से रिश्वत लेने के आरोप में पुलिस निरीक्षक गिरफ्तार

स्कूल के न्यासी से रिश्वत लेने के आरोप में पुलिस निरीक्षक गिरफ्तार

महाराष्ट्र के भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने यहां शिवाजी नगर पुलिस थाने के वरिष्ठ निरीक्षक को स्कूल के एक न्यासी से कथित तौर पर एक लाख रुपये की रिश्वत लेने के मामले में गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि यह रिश्वत एक विवाद में कानूनी कार्रवाई शुरू करने के एवज में ली गई थी। शिकायत के मुताबिक स्कूल न्यास के एक प्रतिद्वंद्वी समूह ने स्कूल के मुख्य द्वार का ताला तोड़ दिया और अगस्त 2024 में इसे अवैध रूप से अपने कब्जे में लेने की कोशिश की, इस मामले में कार्रवाई करने के लिए पुलिस निरीक्षक बापूराव मधुकर देशमुख ने शिकायतकर्ता शिवाजी नगर क्षेत्र में एक स्कूल के संयुक्त न्यासी से कथित तौर पर पांच लाख रुपये की मांग की।न्यासी ने देशमुख से अनुरोध किया कि वे यह सुनिश्चित करें कि जब तक ‘चैरिटी कमिश्नर’ विवाद पर आदेश पारित नहीं कर देते, तब तक दूसरे समूह को स्कूल में प्रवेश करने से रोका जाए।

 

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!