Dark Mode
थाना अधिकारी का स्थानांतरण होने पर किया स्वागत

थाना अधिकारी का स्थानांतरण होने पर किया स्वागत

खेतड़ी । खेतड़ी थाना अधिकारी विनोद सांखला का स्थानांतरण नवलगढ़ होने पर खेतड़ी के नागरिकों द्वारा उनका पुलिस थाने में बुधवार को स्वागत किया गया व नगर पालिका चेयरमैन प्रतिनिधि लीलाधर सैनी ने स्वामी विवेकानंद व राजा अजीत सिंह का चित्र भेंट कर सम्मान किया। कस्बे वासियों ने थाना अधिकारी विनोद सांखला को घोड़ी पर बैठाकर डीजे की धुन पर नाचते हुए खेतड़ी के मुख्य मार्गो से होते हुए उनका जगह-जगह स्वागत किया। इस अवसर पर पूर्व नगरपालिका चेयरमैन विजेश शाह, नगर पालिका चेयरमैन प्रतिनिधि लीलाधर सैनी, वाइस चेयरमैन प्रतिनिधि गजेंद्र जलन्द्रा, डॉक्टर सोमदत्त भगत,सत्यनारायण भार्गव,गजेंद्र पारीक,कैलाश स्वामी,नगेंद्र सोडा पार्षद,अमित सैनी सहित खेतड़ी पुलिस स्टॉप आदि ने उनका स्वागत व सम्मान किया।
 
 
 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!