Dark Mode
थानाधिकारी ने गोद ली हुई लावारिश बेटी का धूमधाम से भरा मायरा

थानाधिकारी ने गोद ली हुई लावारिश बेटी का धूमधाम से भरा मायरा

बहरोड़। क्षेत्र के गांव जखराना निवासी सांभर थानाधिकारी राजेंद्र यादव ने लावारिश गोद ली हुई बेटी का मायरा भरकर मिशाल कायम कर दी। जानकारी के अनुसार सन् 2006 में तत्कालीन सांभर थानाधिकारी रामफूल सिंह को एक चार वर्षीय बालिका लावारिश हालत में मिली थी। थानाधिकारी के निवेदन पर उसका लालन पालन सांभर के ढोली परिवार द्वारा किया गया। जिसका मायरा सांभर के वर्तमान थानाधिकारी राजेंद्र यादव ने भरकर बेटी को आशीर्वाद दिया और आधुनिक समाज में मिसाल कायम की तथा पुलिस की इंसानियत वाली क्षवि को पेश किया है। इस दौरान समस्त सांभर पुलिस स्टाफ नाचते गाते राजस्थानी रीती रिवाज से मायरा भरने पहुंचा। स्थानीय लोगों ने पुलिस के इस सामाजिक और मानवीय कार्य की खूब सराहना की। मायरे में 51 हजार रुपए, सोना चांदी के आभूषण तथा बेस आदि दिए गये। सीओ लक्ष्मी सुथार ने बेटी देवकी को चूंदड़ी उढ़ाई तथा 108 एंबुलेंस स्टाफ ने भी 11 सौ रुपए कन्यादान किया। इस मौके पर सांभर थानाधिकारी राजेंद्र यादव, सीओ लक्ष्मी सुथार सहित समस्त स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।

 

 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!