पुलिस लाईन में पुलिस अधिकारियों ने किया पौधारोपण
टोंक । ‘‘आजादी का अमृतकाल महोत्सव’’ पर पुलिस लाईन टोंक में शुक्रवार को पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक राजर्षि राज, अति. पुलिस अधीक्षक टोंक आदर्श चौधरी, अति. पुलिस अधीक्षक महिला अपराध अनुसंधान सैल टोंक गीता, पुलिस उप अधीक्षक प्रभारी साईबर थाना टोंक खलील अहमद, आरआई कुसुमलता मीणा एवं अन्य पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा विभिन्न प्रकार के 50 पौधे लगाये गये। पुलिस अधीक्षक राजर्षि राज ने जानकारी देते हुए बताया कि वृक्षारोपण अभियान के अन्तर्गत जिलेभर के थानों एवं पुलिस कार्यालयों में 51 सौ से अधिक पौधे लगाये जायेंगे।