Dark Mode
पुलिस स्थापना दिवस पर पुलिस कर्मियों का किया स्वागत

पुलिस स्थापना दिवस पर पुलिस कर्मियों का किया स्वागत

 
बीदासर।  राजस्थान पुलिस के स्थापना दिवस के अवसर पर छात्र संघ के युवाओं ने पुलिस उपाधीक्षक प्रहलाद राय, थानाधिकारी जगदीश सिंह, एएसआई पप्पूराम मीणा, हैड कांस्टेबल अविनाश, श्रवण, सुरेंद्र आदि पुलिस कर्मियों को माला पहनाकर मिठाई खिलाकर स्वागत किया। छात्र नेता सुरेंद्र सुथार ने कहा कि आमजन की रक्षा हेतु सदैव तत्पर रहने वाले बीदासर पुलिस के जवानों का स्वागत किया गया है। वही पुलिस उपाधीक्षक प्रहलाद राय ने कहा कि हमारा पहला उद्देश्य आमजन में विश्वास व अपराधियों में भय है। इस मौके पर छात्र संघ अध्यक्ष विकास ढेंवाल, सुनील प्रजापत, हेमंत गुर्जर आदि मौजूद थे।
 
 
 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!