दो स्पा सेंटर पर पुलिस का छापा, छः लोगों को लिया पुलिस हिरासत में
बीकानेर। बीकानेर शहर के दो स्पा सेंटर पर सोमवार को पुलिस ने रेड डालकर कुल छ: लोगों को हिरासत में लिया है। एडीशनल एसपी दीपक शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस ने दो स्पा सेंटर पर कारवाई की है। जिनमें कुल छ: लोगों को हिरासत में लिया गया है। जिनसे फिलहाल पुलिस पुछताछ कर रही है। उन्होंने बताया कि दोनों स्पा सेंटर्स में गलत काम की शिकायत पुलिस के पास थी। इस शिकायत के तहत प्रशिक्षु आईपीएस आदित्य काकडे ने डीएसटी टीम के साथ मिलकर कारवाई के अंजाम दिया। जिसमें दो स्पा सेंटर्स पर दबिश देकर कुल छ: लोगों को पकड़ा है। जिनसे समाचार लिखे जाने तक पुलिस पुछताछ कर रही थी।