Dark Mode
पुलिस ने अवैध बजरी खनन माफियाओं के विरुद्ध धरपकड अभियान शुरू किया

पुलिस ने अवैध बजरी खनन माफियाओं के विरुद्ध धरपकड अभियान शुरू किया

जिला पुलिस अधीक्षक ग्रामीण कै निर्देशानुसार जिले भर में पुलिस ने अवैध बजरी खनन माफियाओं के खिलाफ अभियान किया शुरू

 
पीपाड़ शहर . जोधपुर शहर में अवैध बजरी खनन माफियाओं द्वारा हाल ही में एक पुलिस अधिकारी की गाड़ी को टक्कर मारकर हमला करने की घटना के बाद जिले भर में जिला पुलिस अधीक्षक ग्रामीण धर्मेन्द्रसिह यादव के निर्देशानुसार बजरी खनन माफियाओं के विरुद्ध धरपकड़ अभियान शुरू कर कड़ी कार्यवाही अम्ल मे लाई जा रही है।वही शनिवार को क्षेत्र के चोढा गांव के अलावा पिचियाक गांव में भी पुलिस द्वारा बजरी खनन माफियाओं के विरुद्ध कार्यवाही को अंजाम दिया गया है। जिला पुलिस अधीक्षक जोधपुर ग्रामीण धमेन्द्रसिह ने बताया कि अवैध बजरी खनन माफियाओं व वाहनों को जब्त कर उनके विरूद्ध कार्यावाही करने के लिए जोधपुर ग्रामीण के समस्त थानाधिकारीयो को आवश्यक निर्देश प्रदान किये गये जिस पर पुलिस थाना कापरड़ा में अति पुलिस अधीक्षक जोधपुर ग्रामीण नवाब खान व  वृताधिकारी बिलाडा भूपेन्द्रसिह शेखावत के सुपरविजन मे थानाधिकारी पुलिस थाना कापरड़ा जमीलखान द्वारा बजरी खनन माफियाओं के खिलाफ कार्यवाही करने के लिए थाना स्तर पर खनन विभाग व आरएसी  के साथ थाने की टीम गठित की गयी जिस पर टीम ने थाना हल्का क्षेत्र के ग्राम चौढा से अवैध बजरी से भरे एक ट्रैक्टर मय ट्रॉली आरजे 19 आरएफ 5500 से परिवहन करते हूए महीराम पुत्र भींयाराम विश्नोई 60 निवासी रामडावास कलां को गिरफतार किया गया तथा ट्रेक्टर ट्रॉली को भी जब्त किया गया है।वही खनिज विभाग द्वारा रिपोर्ट पेश करने पर थाना कापरड़ा मे प्रकरण दर्ज किया गया है। साथही पुलिस ने इसी दौरान महीराम का साथ देने आये तीन व्यक्ति दिलखुश पुत्र कालूराम मेघवाल 18 निवासी जाटिायावास रतनाराम पुत्र पुखाराम लौहार 32 साल निवासी बेनण व सहीराम पुत्र मदनलाल 23 मेघवाल निवासी बेनण को भी धारा 151,107 सीआरपीसी के तहत गिरफ्तार किया गया है। 
उक्त आरोपी को गिरफ्तार करने में मुख्य भूमिका निभाने वाले  थानाधिकारी जमीलखान हैड कास्टेबल रामचन्द्र कास्टेबल हरसुख राजेश पांचाराम दिनेश  मय आरएसी जाब्ता के बिहारीलाल को जिला पुलिस अधीक्षक द्वारा पुरूस्कृत किया जायेगा उधर इसी तरह विशेष अभियान के तहत पुलिस थाना बिलाड़ा की टीम ने अवैध खनन करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस द्वारा श्यामलाल पुत्र चिमनाराम जाट निवासी पिचियाक को भी ट्रेक्टर मय ट्रोली से अवैध खनन कर बजरी का परिवहन करते हुए पाये जाने पर दस्तयाब कर बाद अनुसंधान व पुछताछ कर गिरफ्तार किया गया है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!