Dark Mode
यातायात नियमो की पालना को लेकर पुलिस सख्ती 

यातायात नियमो की पालना को लेकर पुलिस सख्ती 

सूरजगढ़। प्रदेश में लगातार बढ़ रहे सड़क हादसों की रोकथाम के लिए पुलिस मुख्यालय से मिले निर्देशों के बाद झुंझुनू जिले में एसपी मृदुल कच्छावा के निर्देश पर पुलिस द्वारा विशेष अभियान का आगाज शनिवार से हो गया। सूरजगढ़ थाना क्षेत्र में थाने की विभिन्न टीमों ने जगह जगह नाकाबंदी कर कार्रवाई की। एचएम सत्यवीर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया की आईजी उमेश चंद्र ,एसपी मृदुल कच्छावा के निर्देश पर यातायात नियमो की पालना स्थानीय पुलिस ने विशेष अभियान चलाते लापरवाही बरतने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की है। सत्यवीर सिंह ने बताया की 146 वाहनों के चालान काटकर उनसे करीब सवा लाख रुपयों का जुर्माना वसूला है।  

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!