Dark Mode
नाकों पर पुलिस की सख्ती,अपराधियों का बचकर निकलना मुश्किल

नाकों पर पुलिस की सख्ती,अपराधियों का बचकर निकलना मुश्किल

 बीकानेर। चुनावी आचार संहिता लगने बाद एक्शन मोड़ में आई पुलिस चाक चौबंद होकर कार्यवाही में जुट गई है। इसके चलते जिले के तमाम नाकों पर कड़ी पहरेदारी की जा रही है,नाकाबंदी में सशस्त्र पुलिस जवानों को भी शामिल किया गया है। राष्ट्रीय राजमार्गो के नाकों पर हर कर गाड़ी के चप्पे चप्पे की चैकिंग की जा रही है। निगरानी के लिये सीसीटीवी कैमरे भी लगाये गये है। जिला पुलिस के आला अधिकारी भी लगातार गश्त कर नाकों का निरीक्षण कर रहे है। एक तरह से माना जाये तो चुनावी आचार संहिता लागू होने के साथ ही पुलिस ने जिलेभर मे ए श्रैणी की नाकाबंदी का शेड्यूल लागू कर दिया है। नाकों पर रजिस्टर संधारित किया जा रहा है। नाकों से गुजरने वाले  सभी की डिटेल लिखी जा रही है। कई इलाकों में कच्चे रूटों पर भी पुलिस की टीमें लगाई गई हैं। ताकि कोई भी अवैध या फिर चुनावों को प्रभावित करने वाली आवाजाही ना हो। शराब, पैसा, हथियारों की सप्लाई चुनावों में हो सकती है। इन्हें रोकने के लिए सभी कारगर कदम उठाए जा रहे हैं। बीते तीन दिनों के अंतराल पुलिस अलग अलग नाकों पर चैकिंग के दौरान करीब बीस लाख से ज्यादा की नगदी पकड़ चुकी है,इसके अलावा एक कार मेें लाखों रूपये की चांदी भी बरामद हो चुकी है ।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!