पुलिस पर्यवेक्षक प्रवीण कुमार ने किया दोरा
लोकसभा चुनाव 2024 के अंतर्गत नियुक्त पुलिस पर्यवेक्षक प्रवीण कुमार (आई पीएस ) ने आज बुधवार को दौरा किया। पर्यवेक्षक ने राजकीय मोहनलाल जालान महाविद्यलय स्थित स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया । पर्यवेक्षक ने स्वंतत्र व निष्पक्ष चुनाव संपन्न करवाने हेतु प्रशासन की तैयारियों का जायजा लिया तथा आदर्श आचार संहिता को कड़ाई से लागू करने व निर्वाचन विभाग के निर्देशों की अनुपालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। पर्यवेक्षक ने ग्राम पंचायत भवन पड़िहारा मतदान बूथ का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय सहायक रिटर्निग अधिकारी अमित कुमार वर्मा उपखंड अधिकारी, पुलिस उप अधीक्षक अनिल पुरोहित, कुलदीप मरोलिया निर्वाचन शाखा व हिमांशु यादव मौजूद रहे। एसडीएम अमित कुमार वर्मा ने मालासर नाके पर स्थित एस एस टी दल का निरीक्षण किया व उपस्थित प्रभारी से वाहनो की जाँच व जब्ती संबंधी जानकारी प्राप्त की। तहसील दार गिरधारी सिंह भी निरीक्षण के समय मौजूद रहे।