Dark Mode
पुलिसकर्मियों की महिलाओं से झड़प, शांति भंग में सात व्यक्ति गिरफ्तार

पुलिसकर्मियों की महिलाओं से झड़प, शांति भंग में सात व्यक्ति गिरफ्तार

टोंक । बरोनी थाना क्षेत्र के गांव हाडीकला में पारिवारिक विवाद की सूचना मिलने पर घटना स्थल पर पहुंचे पुलिसकर्मियों से महिलाओं की झंड़प हो गई। थानाधिकारी बरोनी हरिराम ने बताया कि हाडीकला गांव निवासी कन्हैयालाल पुत्र रामनिवास खारोल के खेत पर मकान है, जिसका अपने चचेरे भाईयों से रास्ते को लेकर विवाद चल रहा है तथा कन्हैयालाल अपने चचेरे भाईयों की सहमति से ही दीवार बना रहा था। शुक्रवार को कन्हैयालाल के दीवार बनाने पर उसके चचेरे भाईयों के पक्ष के लोगों ने इसका विरोध करते हुए कन्हैयालाल के साथ मारपीट कर दी तत्पश्चात  कन्हैयालाल ने थाने में आकर इस बाबत रिपोर्ट देेने पर शांति व्यवस्था कायम करने के लिए पुलिसकर्मी हाडीकला गांव गये तो महिलाएं पुलिसकर्मियों से झगड़ा करने लगी, उन महिलाओं को गांव का ही एक कमलेश नाम का युवक भडक़ा रहा था। पुलिस ने इस मामले में एक पक्ष के कन्हैया लाल खारोल एवं दूसरे पक्ष के कमलेश्वर गुर्जर, भंवर लाल, गोविंद नारायण, शिवराज, रामलाल, रामस्वरूप खारोल को शांति भंग करने के आरोप में  गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी ने कहा है कि महिलाओं का आरोप झूंठा है । पुलिसकर्मियों ने न तो उनके  साथ मारपीट की है और न ही शराब पी रखी थी। वही कैलाशी देवी, लाली देवी, सुगना देवी ने बताया कि शुक्रवार शाम को चार पुलिसकर्मी गांव में आए उनके साथ कोई भी महिला पुलिसकर्मी नहीं थी, इन पुलिसकर्मियों ने आते ही उनसे पूछा कि यहां क्या चल रहा है तो उन्होंने कहा कि कुछ नहीं चल रहा है। महिलाओं ने बताया कि पुलिस वाले शराब के नशे में थे और बिना कोई बात बताएं उनको खींचकर गाड़ी में बैठाने लगे, जिसका इसका कारण पूछा तो पुलिसवालों ने  उनको डंडे से मारा महिलाओं ने यह भी आरोप लगाया कि दूसरे पक्ष के लोगों के इशारे पर पुलिसकर्मियों ने उनसे अभद्रता करते हुए उनके साथ मारपीट की, जिससे  उनके अंदरूनी चोटें आई है। जब इसकी रिपोर्ट दर्ज कराने थाने गई तो वहां पुलिस ने लॉकअप में बंद कर दिया। शराब के नशे में पुलिसकर्मियों को यह भी होश नहीं था कि महिलाओं के साथ किस तरह से व्यवहार किया जाता है। पीडि़त महिलाओं ने पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने की पुलिस अधीक्षक से मांग की है। जानकारी के अनुसार इस घटना को लेकर एक वीडिय़ो भी सामने आया है, जिसमें पुलिस की गाड़ी के पास महिलाएं पुलिसकर्मियों से उलझते नजर आ रही हैं। इस दौरान एक व्यक्ति उनको पुलिस गाड़ी की तरफ   धक्का देते हुए नजर आ रहा है । इस दौरान 2 पुलिसकर्मी गाड़ी से डंडा निकालते है व हवा में लहराते दिखाई दे रहा है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!