Dark Mode
पुलिसकर्मियों ने खेली होली, राजस्थानी गानों पर जमकर थिरके पुलिस अधिकारी

पुलिसकर्मियों ने खेली होली, राजस्थानी गानों पर जमकर थिरके पुलिस अधिकारी

भीलवाड़ा। भीलवाड़ा में भी पुलिस विभाग की ओर से धुलण्डी के अगले दिन बुधवार को पुलिस लाइन मैदान में होली पर्व धूमधाम से मनाया गया। एक दूसरे को रंग गुलाल लगाने के साथ ही पुलिस अधिकारी राजस्थानी गानों पर जमकर थिरके। पुलिस लाइन मैदान में बुधवार सुबह से लेकर दोपहर बाद तक जश्न का माहौल रहा। जिला कलेक्टर आशीष मोदी, अतिरिक्त जिला कलेक्टर ब्रह्माराम जाट जिला पुलिस अधीक्षक आदर्श सिधू, अतिरिक्त जिला पुलिस अधीक्षक चंचल मिश्रा सीओ सिटी नरेंद्र दायमा, सीओ सदर रामचंद्र चौधरी सहित पुलिस के कई अधिकारी व शहर सहित आसपास के अधिकांश थानों के प्रभारी और पुलिसकर्मी रंग गुलाल खेलते नाचते झूमते नजर आए।
गौरतलब है कि दो दिवसीय होली पर्व पर जिले भर में शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए पुलिस बल तैनात किया जाता है। ड्यूटी के चलते 2 दिन तक पुलिसकर्मी रंग नहीं खेलते हैं और आमजन का पर्व खत्म होने के बाद ही पुलिस धुलण्डी के अगले दिन होली खेलती है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!