Dark Mode
भोपालगढ़ में 35613 बच्चों को पिलाई पोलियो की खुराक

भोपालगढ़ में 35613 बच्चों को पिलाई पोलियो की खुराक

भोपालगढ़। तीन दिवसीय पल्स पोलियो अभियान में भोपालगढ़ ब्लॉक में 35613 बच्चो को जो 0 से 5 वर्ष आयु के थे उनको पल्स पोलियो वैक्सीन की खुराक पिलाई गई। मुख्य ब्लॉक चिकित्सा प्रभारी अधिकारी डॉक्टर दिलीप चौधरी ने बताया कि तीन दिवसीय प्लस पोलियो अभियान के तहत तीन दिनों में 35613 बच्चो को घर-घर जाकर जीरो से 5 साल तक के खुराक पिलाई गई। महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी विशनाराम चौधरी ने बताया कि चिकित्सा विभाग में महिला एवं बाल विकास विभाग के संयुक्त तत्वाधान में पुलिस पोलियो अभियान चलाया गया। इस दौरान सुरपुरा खुर्द में महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता सरोज जाखड़,अंजू बेरा,मंजू काजलिया,निरमा भंवरिया,हिंगोली में लीला विश्नोई,धापू विश्नोई,कांता विश्नोई,बिरानी में मधु देवासी,मांगी विश्नोई, सरला विश्नोई,देवातडा में डॉ सुमन चौधरी,अंजू गोदारा,किरणा गोदारा,छापला में रामकंवरी चौधरी,अनिता सेन,भोपालगढ़ में रेणु सेंवर,मुन्नी गोदारा,किरणा ग्वाला,शारदा गहलोत,रेणु चारण, सुनीता सैनी, सेठु गोदारा,सन्तोष खुङखुडीया,बेबी चोटिया,भगवती मेहरा,भगवती देवासी सहित कई कर्मचारियों ने प्लस पोलियो की दवा पिलाई।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!