5 साल तक के बच्चों को पोलियों की खुराक पिलाई
पंडेर. उपतहसील पंडेर कस्बें में रविवार को राष्ट्रीय पल्स पोलियों अभियान 25 जून से 27 जून तक के अंतर्गत नवजात से लेकर 5 साल तक के बच्चों को पोलियों की दवाई पिलाई गई। नर्सिंग ऑफिसर मनोज कुम्हार ने बताया कि कस्बें में रविवार को सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहित पंचायत क्षेत्र के अलग अलग कुल 9 बूथों पर नवजात से लेकर 5 साल तक के कुल 607 बच्चों को पोलियों की खुराक पिलाई गई। वहीं कस्बें के एक बूथ पर पूर्व सरपंच समाजसेवी महावीर प्रसाद शर्मा द्वारा छोटे बच्चें को पोलियों की दवाई पिलाकर पल्स पोलियों अभियान का शुभारंभ किया गया। इस दौरान सभी बूथों पर उपस्थित स्वास्थ्य कर्मियों सहित आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के द्वारा महिलाओं को पोलियों वायरस के लक्षणों की जानकारी देकर दो बूंद जिंदगी की के प्रति प्रेरित कर बच्चों को पोलियों की दवाई पिलाकर सेवाएं दी गई। वहीं सोमवार व मंगलवार को घर घर जाकर छोटे बच्चों को पोलियों की दवाई पिलाई जाएगी।