Dark Mode
आचार संहिता लगते ही हटने लगे राजनीतिक पोस्टर व होर्डिग

आचार संहिता लगते ही हटने लगे राजनीतिक पोस्टर व होर्डिग

बाप। प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2023 की रणभेरी बज चुकी है। प्रदेश में विधानसभा चुनाव कार्यक्रम जारी होने के साथ ही आचार संहिता भी लग गई। प्रदेश में 23 नवंबर को चुनाव होंगे। आचार संहिता लगते ही उपखंड प्रशासन ने कस्बे व क्षेत्र में जगह जगह लगे राजनैतिक पार्टियों के पोस्टर व होर्डिग हटाने की कार्यवाही शुरू कर दी है। कस्बे में सरकारी हो या निजी दीवार सहित घरो पर पोस्टरों की भरमार है। उपखंड अधिकारी कार्यालय की दीवार, बस स्टेंड, बाजार, बाप फांटा, नोख फांटा पर सोमवार को राजनैतिक पार्टियों के लगे पोस्टर, बैनर, होर्डिंग हटाने की कार्रवाई शुरू हाे गई थी। उपखंड अधिकारी मांगीलाल ने बताया कि जहां भी राजनैतिक पार्टियों के होर्डिग बैनर लगे है उन्हें हटा रहे है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!