Dark Mode
ब्राह्मण समाज को राजनैतिक पार्टियां केवल वोट बैंक मानकर उपयोग कर रही है-हरितवाल

ब्राह्मण समाज को राजनैतिक पार्टियां केवल वोट बैंक मानकर उपयोग कर रही है-हरितवाल

गौड़ ब्राह्मण समाज की 70 प्रतिभाओं को किया सम्मानित


 चूरूः गौड़ ब्राह्मण महासभा चूरू जिला ईकाई के तत्वावधान में रविवार को स्थानीय दादाबाड़ी में समाज का प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गौड़ ब्राह्मण महासभा के प्रदेशाध्यक्ष विजय हरितवाल थे। समारोह की अध्यक्षता महासभा के जिलाध्यक्ष सुधाकर सहल ने की। वहीं कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि टिडियासर के संत विशंभर नाथ महाराज, महासभा के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष नटवरलाल शर्मा, प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष विजय वासोतिया व रतनलाल शर्मा थे। कार्यक्रम का शुभारम्भ भगवान परशुराम के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर धर्मसंघ ब्रह्मचर्य आश्रम के ब्रह्मचारीयों द्वारा स्वस्तिवाचन किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेशाध्यक्ष हरितवाल ने कहा कि वर्तमान समय में ब्राह्मण समाज को राजनीति पार्टियां केवल वोट बैंक मानकर उपयोग कर रही है, जिसको ब्राह्मण समाज कभी भी बर्दाश्त नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि आगामी चुनावों में समाज का शत प्रतिशत मतदान समर्थक पार्टी को होगा। जो पार्टी हमारे समाज की अनदेखी करेगी, उसका बहिष्कार करेंगे। इस अवसर पर महासभा के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष नटवरलाल शर्मा ने कहा कि ब्राह्मण समाज अपने संस्कारों के साथ परोपकार कार्य कर सभी समाज को साथ लेकर उनकी दिशा में सकारात्मक बदलाव लाकर उसकी दिशा को बदलने का काम करेगेें। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष विजय वासोतिया ने कहा कि ब्राह्मण समाज एक अग्रणी समाज है। राजनीतिक पार्टियों को ललकारते हुए कहा कि जिसके साथ ब्राह्मण समाज रहेगा, वही पार्टी सफलता हासिल कर सकेगी। उन्होंने कहा कि जल्द ही इस ओर समाज दिशा निर्देश तैयार कर रहा है। इस अवसर पर ब्राह्मण महासभा सीकर के जिलाध्यक्ष रतनलाल शर्मा ने प्रतिभाओं को बधाई देते हुए कहा कि ये सभी भावी सरकारी अधिकारी है। उन्होंने कहा कि ब्राह्मण समाज हमेशा आगे रहता है और भविष्य में भी रहेगा। इससे पूर्व जिलाध्यक्ष सुधाकर सहल ने सभी का स्वागत किया। इस अवसर पर विजय हरितवाल का जिलाध्यक्ष सुधाकर सहल, बजरंग लाल शर्मा एडवोकेट, बाबूलाल शर्मा, विश्वनाथ शर्मा राजगुरु, विजय शर्मा पूर्व सभापति, रामप्रसाद शर्मा, डॉ. सांवरमल शर्मा, डॉ. श्याम सुन्दर शर्मा, सूर्य प्रकाश त्रिवेदी, गिरधारी लाल हारित, महेश शर्मा, नरेंद्र शर्मा एडवोकेट, नरेंद्र चतुर्वेदी, योगेश शर्मा, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष नटवर लाल शर्मा का डॉ. महेश शर्मा, हुकुमचंद गौड़, शंकर महर्षि, डॉ. सुरेंद्र शर्मा, नरेंद्र शर्मा पत्रकार, मुरलीधर शर्मा, सांवरमल शर्मा, दामोदर गौतम, योगेश गोग्यान, बनवारी लाल इंदौरिया, अरविन्द शर्मा एडवाकेट, पुनित लाटा, हरीश शर्मा, जगमोहन तिवाड़ी द्वारा व प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष विजय वासोतिया का मोहन त्रिवेदी, डॉ. मनोज योगाचार्य, कन्हैयालाल महर्षि, योगेश गौड़, शिव कुमार शर्मा पूर्व पार्षद, नवीन शर्मा, महेश मिश्रा, किशन लाल शर्मा, सुरेंद बावलिया, केदार मल शर्मा, किशन भैड़ा द्वारा व सीकर जिलाध्यक्ष रतनलाल शर्मा का बाल किशन बावलिया, बनवारी लाल गोग्यान, नारायण प्रसाद महर्षि, अरविंद शर्मा एडवोकेट, देवकांत शर्मा, संदीप पाटिल, केके महर्षि, महेश गौड़, कैलाश एडवोकेट, पवन शर्मा, महेंद्र चौबे व विशंभर नाथ महाराज का बाबू पाटिल, दिनेश लाटा, ओम प्रकाश मोटेका, सूर्य प्रकाश, सुभाष शर्मा ठेकेदार, महेश बावलिया, सुशील गोग्यान, शंकर लाल मेहरवाल, राकेश गुजर, आकाश महर्षि, महेश हारित आदि ने अतिथियों को साफा, माला पहनाकर व शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सुधाकर सहल का रमेश शर्मा, कमल शर्मा फोटोग्राफर, राम रतन पुरोहित विनय गोतम ने माला पहनाकर स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षाविद प्रो. सरोज हारित ने किया। समारोह में चूरू तहसील  के शिक्षा के क्षेत्र में अव्वल रहे 70 प्रतिभागियों को प्रशस्ति-पत्र व प्रतीक चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!