Dark Mode
पोल स्टार द स्कूल का वार्षिक उत्सव संपन्न

पोल स्टार द स्कूल का वार्षिक उत्सव संपन्न

डीडवाना. स्थानीय पोल स्टार द स्कूल का वार्षिक उत्सव समारोह शनिवार शाम को समारोह पूर्वक मनाया गया। स्कूल के डायरेक्टर डाॅ पंकज सैनी ने जानकारी देते बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डीडवाना विमल नेहरा, विशिष्ट अतिथि आईएएस सुशील कुल्हरी व उद्योगपति नरेश गगड थे। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर खूब तालियां बटोरी। इस मौके पर विद्यालय की ओर से 10 वीं एवं 12 वीं बोर्ड परीक्षाओं में 95.20 से अधिक अंक प्राप्त करने वाले 7 होनहारों को स्कूटी प्रदान की गई। वहीं 97 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले चार होनहार विद्यार्थियों को एक-एक लाख रूपयें का चैक प्रदान किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर संयुक्त शासन सचिव योजना विभाग व इनकम टैक्स के पूर्व ज्वाइन्ट कमिश्नर सुशील कुमार कुलहरी मंचासीन थे। वहीं विशिष्ट अतिथियों के तौर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विमल सिंह नेहरा तथा मुम्बई प्रवासी सुरेश गगड़ मौजूद थे। इससे पूर्व अतिथि सुशील कुमार कुलहरी ने पोल स्टार स्कूल के संस्थापक स्व.श्रीचंद तुनवाल को श्रद्धांजलि अर्पित की। कुलहरी ने कहा कि 10-11 वर्ष पहले जब विद्यालय में आया था। तब यहां पर एक छोटा पौधा लगाया था जो काफी बड़ा हो गया है, जिसे देखकर काफी खुशी हो रही है। उन्होंने कहा कि बोर्ड परीक्षाओं में शानदार अंक प्राप्त करने वाले होनहारों को विद्यालय परिवार की ओर से स्कूटी एवं एक-एक लाख रूपयें देकर प्रोत्साहित करने का काम किया गया है। दूसरे विद्यार्थियों को इनसे प्रेरणा लेकर जीवन में आगे बढऩा चाहिए ताकि सफलता आसानी से मिल सके। उन्होंने कहा कि जीवन में आगे बढऩे के लिए बहुत सी संभावनाएं है इसलिए कभी भी किसी को भी निराश नहीं होना चाहिए और निरन्तर आगे बढऩा चाहिए। साथ ही व्यक्तित्व विकास भी ध्यान देना चाहिए तथा विभिन्न गतिविधियों में भी बढ़-चढक़र भाग लेकर अपनी प्रतिभा दिखानी चाहिए। विद्यालय निदेशक पंकज सैनी ने बताया कि वाषिकोत्सव में विद्यार्थियों ने ‘केसरिया पेरोडी,’ ‘डिस्को’, ‘जिन्दगी मोहब्बत है’, ‘जा रे हट नटखट’, ‘शिव तांडव’, ‘ब्लैक थीम’, ‘चिरमी’ जैसे अनेक गीतों पर शानदार नृत्य की प्रस्तुतियां देकर खूब तालिया बटोरी। इससे पूर्व सभी अतिथियों का मारवाड़ी परम्परानुसार स्वागत किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत मां सरस्वती के चित्र के समक्ष द्वीप प्रज्जवलित करके की गई। कार्यक्रम में समाजसेवी हरीश मोदी, नितेश बाजारी, सीए मुकेश रूवाटिया, रामाकिशन सैनी, डाॅ वीरेंद्र भाटी मंगल, रामगोपाल तुनवाल, अमरीश माथुर, नंदकिशोर सैनी, मोहन सिंह पांवा, कैलाश सोलंकी सहित अनेक लोग मौजूद रहे। अन्त में विद्यालय निदेशक पंकज सैनी ने सभी का आभार जताया। प्रतिवेदन स्कूल की प्राचार्य श्रीमती शशि शेखावत ने प्रस्तुत किया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!