मतदान दलों का होगा प्रशिक्षण
डीडवाना. आगामी विधानसभा आम चुनाव 2023 के मद्देनजर जिला निर्वाचन अधिकारी कलक्टर नागौर के आदेशानुसार मतदान दलों का प्रशिक्षण किया जाना है । रिटर्निंग अधिकारी एसडीएम डीडवाना जीतू कुलहरी ने बताया कि राजकीय बांगड़ कॉलेज डीडवाना में मतदान दलों का प्रथम प्रशिक्षण 18 से 21 अक्टूबर तक आयोजित किया जाएगा ।चार दिवस में डीडवाना, मौलासर, लाडनूं एवं जायल तहसील के कुल 3403 मतदान कर्मियों को प्रशिक्षण दिया जाना है ।प्रथम दिवस कुल 695 मतदान कर्मियों को, द्वितीय दिवस 854 मतदान कर्मियों को, तृतीय दिवस 876 मतदान कर्मियों को तथा चतुर्थ दिवस 978 मतदान कर्मियों को प्रशिक्षित किया जाएगा एवं ई वी एम/ वी वी पेट की हैंड्स ऑन ट्रेनिंग, मॉडल बूथ, नियंत्रण कक्ष भी ट्रेनिंग हेतु प्रशिक्षण स्थल पर स्थापित किए जायेंगे । प्रशिक्षण कार्यक्रम में कुल 1012 पीठासीन अधिकारी , 842 प्रथम मतदान अधिकारी, 869 द्वितीय मतदान अधिकारी तथा 680 तृतीय मतदान अधिकारियों को प्रशिक्षित किया जायेगा । डीएलएमटी रघुवीर सिंह शेखावत ने बताया कि चुनाव प्रशिक्षण संबंधी समस्त तैयारियां पूर्ण की जा चुकी है ।