Dark Mode
प्रशिक्षण पश्चात मतदान दल हुआ रवाना

प्रशिक्षण पश्चात मतदान दल हुआ रवाना

 
 
सोजत । निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी गोपाल जागिड ने बताया कि पाली जिले में पंचायतीराज संस्थाओं में पंचायत समिति सोजत में बासना का वार्ड 1, सोजत रोड़ का वार्ड 17, रेपड़ावास का वार्ड 3,
बिलावास का वार्ड 11, बगड़ी नगर का वार्ड 14 के 31 जनवरी 2023 तक रिक्त पदों के लिए उपचुनाव कार्यक्रम राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा घोषित किया जा चुका है तथा लोकसूचना  17 अप्रेल 2023 को जारी की जा चुकी हे । दक्ष प्रशिक्षक दिनेश आसेरी द्वारा मतदान दलों को प्रशिक्षित कर रवाना किया गया जिनमें महेंद्र मेवाड़ा गोवर्धन देवासी भगवान लाल सिंगाडिया अशोक कुमार राकेश कुमार गणपत लाल कैसर सिंह राठौड़ सुरेश कच्छवाह पारसमल कारीगर वीरेंद्र सिंह राजेंद्र जोशी नंदकिशोर मंगल सिंह व मुकेश कुमार सहित निर्वाचन विभाग के हेमंत सोलंकी सत्यप्रकाश तथा बुधाराम उपस्थित थे । यह मतदान दल 30 अप्रैल 2023 को प्रातः 10:00 से सांय 5:00 बजे तक नाम निर्देशन पत्र प्राप्त करेंगे तथा 1 मई 2023 को समीक्षा पश्चात दोपहर 3:00 बजे तक नाम वापसी होगी । यदि आवश्यक हुआ तो मतदान 07 मई 2023 को होगा तथा मतगणना मतदान समाप्ति के तुरन्त पश्चात होगी। यह जानकारी चुनाव शाखा सोजत से मनोहर पालडिया ने दी ।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!