एनआरआई क्लब-21 और रामबाग पोलो क्लब के बीच पोलो मैच शनिवार को
पद्म, ओलंपियन और राजस्थान स्पोर्ट्स काउंसिल की चेयरमैन श्रीमती कृष्णा पूनिया रहेंगी मुख्य अतिथि
जयपुर। बहुत कम समय में प्रदेश भर में चर्चा का विषय बन चुका एनआरआई क्लब-21 और मशहूर राजस्थान पोलो क्लब के बीच शनिवार 4:30 बजे राजस्थान पोलो क्लब ग्राउंड में प्रदर्शन मैच खेला जाएगा। आवासन आयुक्त और एनआरआई क्लब-21 के अध्यक्ष श्री पवन अरोड़ा ने बताया कि प्रताप नगर में राजस्थान हाउसिंग बोर्ड और राज आंगन सोसाइटी द्वारा मिलकर विकसित किए जाने वाले एनआरआई क्लब-21 जयपुर ही नहीं प्रदेश का सभी आधुनिक सुविधाओं से युक्त क्लब तैयार हो रहा है। उन्होंने बताया कि क्लब के लिए आवेदन कर चुके सभी आवेदक, राज आंगन सोसाइटी और आवासन मंडल के कार्मिक सपरिवार इस मैच का आनंद उठा सकते हैं। श्री अरोड़ा ने बताया कि कार्यक्रम की मुख्य अतिथि पद्म श्री, प्रथम महिला ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट और राजस्थान स्पोर्ट्स काउंसिल की चेयरमैन श्रीमती कृष्णा पूनिया होंगी। उन्होंने बताया कि दोनों टीमों के खिलाडियों ने शुक्रवार को पोलो मैदान में जमकर पसीना बहाया। दोनो टीमें शनिवार को पूरी ऊर्जा के साथ मैदान उतरेंगी और दर्शकों का मनोरंजन करेंगी। क्लब के अध्यक्ष श्री अरोड़ा ने बताया कि सदस्यता के लिए आवेदन कर चुके आवेदकों ने उत्साह और जोश बनाए रखने के लिए यह प्रदर्शन मैच खेला जाएगा। उन्होंने बताया कि प्राप्त 1000 आवेदकों में से लगभग 800 लोगों ने आवेदन शुल्क जमा करा दिया है। क्लब को मेंबरशिप के पेटे 22 करोड़ से ज्यादा राशि प्राप्त हो चुकी है। उन्होंने बताया कि आगामी 6 महीनों में क्लब में अल्फ्रेसको रेस्टोरेंट संचालित होने लगेगा और जल्द ही पूरा क्लब बनकर तैयार हो जाएगा।
यह खास होगा क्लब 21 में
अन्तरराष्ट्रीय मापदंडों के आधार पर विकसित होने वाले एनआरआई क्लब में 25 कमरे बनाए जाएंगे, जहां स्पॉर्टस सुविधाओं के साथ, ऑल वेदर स्विमिंग पूल और अन्य सुविधाएं विकसित की जाएंगी। निजी सहभागिता के आधार पर क्लब 21 को हल्दीघाटी रोड़ के कैरेज-वे को जोड़ते हुए सम्पर्क सड़क बनाई जाएगी तथा शेष भूमि पर आईलैण्ड विकसित कर सम्पूर्ण क्षेत्र का सौन्दर्यीकरण किया जाएगा। एनआरआई क्लब 21 का अलग से प्रवेश व निकास द्वार बनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि निजी सहभागिता के आधार पर ही यहां साजसज्जा, फर्नीचर्स सहित जरूरी सुविधाएं विकसित कर एनआरआई क्लब-21 को विकसित किया जाएगा।