पूजा स्कूल के पूर्व विद्यार्थी केशव पसारी बने सीए
डीडवाना। शहर में संचालित पूजा इंटरनेशनल एकेडमी के पूर्व छात्र केशव पसारी ने प्रथम प्रयास में ही सीए फाइनल परीक्षा उत्तीर्ण कर एक कीर्तिमान स्थापित कर दिया संस्थान के चैयरमेन डॉ.बजरंग सिंह राठौड़ ने बताया कि द इंस्टीटयूट ऑफ चार्टर्ड एकाउंटेट्स ऑफ इंडिया द्वारा घोषित किए गए परीक्षा परिणाम में केशव पसारी पुत्र दिनेश पसारी ने प्रथम प्रयास में ही सीए फाइनल परीक्षा उत्तीर्ण की है, पसारी के सीए बनने पर पूजा स्कूल एवं परिजनों ने खुशी जाहिर कर एक-दूसरे को बधाईयां दी, ज्ञात हो केशव पसारी ने सत्र 2018-19 में 12 वीं 86.80 प्रतिशत अंको के साथ इसी विद्यालय से उत्तीर्ण की थी, संस्थान के निदेशक इंजीनियर रणजीत सिंह राठौड़ ने पसारी की कामयाबी पर कहा कि विद्यालय के लिए यह एक उपलब्धि है और डीडवाना के लिए भी गौरव की बात है हम जल्द केशव के सम्मान में आयोजन कर उनकी इस उपलब्धि पर उनका सम्मान करेंगे । इस अवसर पर संस्थान के सुमित अग्रवाल, अमित शर्मा एवं सुमित बंसल, के एन सर, सुशील सर सहित स्टॉफ ने भी हर्ष जताया।