पूनावाला हाउसिंग अब गृहम हाउसिंग फाइनेंस में हुई ब्रांडित
कोटा: कंपनी के स्वामित्व में परिवर्तन के बाद, पूनावाला हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड को गृहम हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड के रूप में पुनः ब्रांडित किया गया है। ग्लोबल प्राइवेट इक्विटी फर्म टीपीजी ने इस साल पूनावाला फिनकॉर्प से कंपनी में 99.02 प्रतिशत इक्विटी हिस्सा अधिग्रहण कर लिया है। नाम परिवर्तन के लिए सभी आवश्यक नियामक स्वीकृतियाँ प्राप्त कर ली हैं।जीएचएफएल ने एसेट अंडर मैनेजमेंट में 7500 करोड़ रुपये तक पहुँचने की महत्वपूर्ण उपलब्धि भी हासिल करली है, जो पिछले छह वर्षों में 28 प्रतिशत की सीएजीआर से बढ़ रहा है। वर्तमान में ग्राहक आधार 75 हज़ार से अधिक हो गया है, और विभिन्न क्षेत्रों में पहुंच के लिए 195 शाखाओं का नेटवर्क है । इसमें लगभग 85 प्रतिशत ग्राहक महिलाएं हैं जो कंपनी के लिंग-समान दृष्टिकोण को दर्शाता है। कंपनी की कुल संपत्ति 18 सौ करोड़ रुपये से अधिक है। गृहम हाउजिंग फाइनेंस लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर मनीष जयसवाल ने पुनर्ब्रांडिंग बताया कि , “गृहम, 'गृह' और 'हम' का मिश्रण है, जो कंपनी की मौलिकता को दर्शाता है। कंपनी ग्राहकों के लिए "ड्रीम होम" का पसंदीदा स्थान बनाने में सहयोग और एकता को बढ़ावा देने के लिए समर्पित हैं,जिनमें से कई लोग देश के अर्ध-शहरी, अर्ध-ग्रामीण और ग्रामीण क्षेत्रों में आत्मनिर्भर व्यक्ति और सूक्ष्म-उद्यमियों हैं।”