Dark Mode
पूनिया ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में पर्चा किया दाखिल

पूनिया ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में पर्चा किया दाखिल

पदमपुर. श्रीकरणपुर विधानसभा से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप एलएनपी  नहर के अध्यक्ष एवं पंचायत समिति प्रधान पति हनुमान पूनिया ने अपने सैकड़ो   कार्यकर्ताओं के साथ निर्वाचन अधिकारी के समक्ष अपना पत्र  दाखिल कर स्पष्ट किया कि उन्हे  हर वर्ग ने भारी जनसमर्थन आशीर्वाद के रूप में देकर चुनावी दंगल में उतारा है , अब निर्णय जनता जनार्दन को कर  1990 वाला इतिहास इस विधानसभा की फिर से दोहराना है , जब कुंदनलाल मिगलानी को भारी मतों से जीत कर जयपुर की विधानसभा में भेज मंत्री बनाया था । हनुमान पूनिया ने कहा कि उन्होंने कभी किसी से छल कपट वाली राजनीति नहीं की  हमेशा ही स्वच्छ राजनीति से हर वर्ग की सेवा की है । जिनके निर्णय को सर्वोपरि मान  निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में ताल ठोकी  है क्योकि  करणपुर विधानसभा की  जनता बदलाव देखना चाहती है ,कांग्रेस व  भाजपा प्रत्याशियों के वही पुराने चेहरे देख मायूस है । प्लस  फोटो हनुमान पूनिया का साथ  लगाए ।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!