महिला, युवा, बेरोजगार, किसान,बुजर्ग सहित गरीब कल्याणकारी बजट- जोशी
कानोड:-वित्त मंत्री दीया कुमारी द्वारा प्रस्तुत मुख्यमन्त्री भजनलाल शर्मा राजस्थान सरकार का लेखानुदान (अंतरिम बजट) को भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व जिला प्रभारी एवं वर्तमान कानोड भाजपा के मंडल महामन्त्री दिनेश जोशी ने सर्व हिताय- सर्व सुखाय के भाव को परिलक्षित करने वाला बजट बताया है! जोशी ने बताया कि यह बजट गरीब कल्याणकारी बजट है जिसमें महिला, युवा,बुजुर्ग, बेरोजगार,किसान सहित सभी वर्गों के उत्थान को ध्यान में रखा गया है! इस बजट में राष्ट्र गौरव महाराणा प्रताप सर्किट प्रोजेक्ट पर्यटन स्थल को विकसित करने के लिए इस टूरिस्ट सर्किट में चावण्ड, हल्दीघाटी, गोगुंदा, कुंभलगढ़, दीवेर, उदयपुर आदि स्थानों को शामिल करने से मेवाड का विश्व में पर्यटन की द्रष्टि से चहुमुंखी विकास भी होगा!इस बजट में उदयपुर में गर्ल्स स्पोर्टस इंस्टिट्यूट से अब पढाई के साथ साथ बेटियां खेलों का प्रशिक्षण भी ले सकेगी, संभाग के पहले आवासीय बालिका खेल संस्थान की सोगात को उदयपुर सहित संपूर्ण मेवाड की बेटियों के लिए विशेष गौरव बताया है!जोशी ने इस बजट को प्रधानमंत्री मोदी की गारन्टी एवं भाजपा के संकल्प पत्र की एक झलक बताया है तथा इसे भाजपा सरकार के प्रमुख धेय सबका साथ, सबका विकास तथा सबका विश्वास के भाव को अभिव्यक्त करने वाला बजट बताया है!