Dark Mode
चेक गणराज्य को हराकर पुर्तगाल ने जीत के साथ आगाज किया

चेक गणराज्य को हराकर पुर्तगाल ने जीत के साथ आगाज किया

लीपजिग। स्टॉपेज टाइम में सब्स्टीट्यूट फ्रांसिस्को कोंसिकाओ के गोल की मदद से पुर्तगाल ने यूरोपीय फुटबॉल चैम्पियनशिप के मैच में चेक गणराज्य को 2 . 1 से हराकर जीत के साथ आगाज किया। मैदान पर 90वें मिनट में उतरे कोंसिकाओ ने 92वें मिनट में गोल दागा। चेक गणराज्य के लिये लुकास प्रोवोड ने 62वें मिनट में गोल दागा। इसके आठ मिनट बाद पुर्तगाल के लियेरानाक ने रिबाउंड पर बराबरी का गोल किया।


इससे करीब 24 साल पहले कोंसिकाओ के पिता सर्जियो ने हैट्रिक लगाकर गत चैम्पियन जर्मनी को यूरो 2000 से बाहर किया था। छह यूरो चैम्पियनशिप खेलने वाले पहले खिलाड़ी बने सुपरस्टार क्रिस्टियानो रोनाल्डो कोई गोल नहीं कर सके। वह पुर्तगाल के लिये टूर्नामेंट के इतिहास में 14 गोल कर चुके हैं। ग्रुप एफ के अन्य मैच में तुर्की ने जॉर्जिया को 3 . 1 से हराया।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!