राधे गोबिंददेव मंदिर नांगल तुलसीदास में पोषबडा महोत्सव का आयोजन
राधे गोबिन्देव मंदिर नांगल तुलसीदास में दिनांक 21 दिसम्बर गुरूवार को विशाल पोषबडा महोत्सव का आयोजन किया गया। मंदिर पुजारी सुरेश कुमार ने बताया कि राधे गोबिन्देव मंदिर नांगलतुलसीदास में मंदिर महंत चिरंजीव दास महाराज के सानिध्य में विशाल पौषबड़ा पंगत प्रसादी रखी गई जिसमें आस पास के ग्रामीणों सहित सैकड़ों श्रद्धालुओं, भक्तों ने पंगत प्रसाद ग्रहण किया। पौषबड़ा महोत्सव के उपलक्ष्य में मंदिर को लाइटो व फूलों से सजाया गया व मंदिर में विराजमान सभी देवी देवताओं को गंगा जल व पंचामृत से स्नान कराकर मनमोहक झांकी सजाई गईं उसके बाद हलवा पकोड़े पूड़ी व सब्जी का भोग लगाया गया उसके उपरांत श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।