Dark Mode
टीम भावना से मिलते हैं सकारात्मक परिणाम-रेरा चेयरपर्सन श्रीमती वीनू गुप्ता

टीम भावना से मिलते हैं सकारात्मक परिणाम-रेरा चेयरपर्सन श्रीमती वीनू गुप्ता

जयपुर। रेरा चेयरपर्सन श्रीमती वीनू गुप्ता ने कहा है कि सरकार में किसी भी पद पर रहते हुए टीम भावना से काम करने से सकारात्मक परिणाम प्राप्त होते हैं। राजस्थान रियल एस्टेट रेगुलेटरी अॅथारिटी की चेयरपर्सन श्रीमती वीनू गुप्ता गुरुवार को रेरा कार्यालय में संयुक्त सचिव माइंस नीतू बारुपाल सहित माइंस विभाग व आरएसजीएल एमडी श्री रणवीर सिंह व अन्य अधिकारियों से चर्चा कर रही थी। उन्होंने कहा कि माइंस विभाग में चुनौती भरा काम होने के बावजूद परस्पर समन्वय और सहयोग से एक्सप्लोरेशन, ऑक्शन व राजस्व सहित सभी क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां अर्जित की है। उन्होंने माइंस व आरएसजीएल के अधिकारियों के पोजिटिव सोच से कार्य करने की सराहना करते हुए कहा कि पोजिटिव सोच से बड़ी से बड़ी बाधा को दूर किया जा सकता है।
संयुक्त सचिव माइंस नीतू बारुपाल ने रेरा चेयरपर्सन श्रीमती गुप्ता द्वारा दिए गए मार्गदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि इससे माइनिंग क्षेत्र में अच्छे और उल्लेखनीय परिणाम प्राप्त हुए हैं।
अतिरिक्त निदेशक श्री बीएस सोढ़ा, ओएसडी श्री महावीर मीणा, एसएमई जयपुर श्री प्रताप मीणा और जेएलआर श्री गजेन्द्र सिंह ने एसीएस माइंस के पद पर श्रीमती वीनू गुप्ता द्वारा दिए गए मार्गदर्शन और दिशा निर्देशों की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।
राजस्थान स्टेट गैस के एमडी श्री रणवीर सिंह ने चेयरपर्सन आरएसजीएल के रुप में दिए गए मार्गदर्शन और दिशा निर्देशों पर आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इससे बेहतर परिणाम प्राप्त होते हैं।
आरएसजीएल से सीएस श्री रवि शंकर अग्रवाल, डीएम आईटी श्री गगनदीप राजोरिया और पीआर प्रभारी श्री राजेन्द्र शर्मा उपस्थित थे। इस अवसर पर माइंस विभाग की और से संयुक्त सचिव नीतू बारुपाल, अतिरिक्त निदेशक श्री बीएस सोढ़ा व अधिकारियों ने आभार व्यक्त करते हुए बुके भेंट किये वहीं आरएसजीएल की और से एमडी श्री रणवीर सिंह ने बुके भेंट कर आभार व्यक्त किया। सभी ने रेरा चेयरपर्सन श्रीमती वीनू गुप्ता को नए पदभार पर शुभकामनाएं व बधाईयां दी।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!