21 अप्रैल को कुशवाहा, माली, शाक्य, मौर्य समाज द्वारासंभावित चक्काजाम,
शांति पूर्ण तरीके से अपनी बात पहुंचाए सरकार तक , जिला कलक्टर,
संभावित चक्काजाम में शामिल नही होगा समाज का कोई भी व्यक्ति , प्रतिनिधियों ने किया आश्वस्त
धौलपुर । कुशवाहा, माली, शाक्य, मौर्य समाज द्वारा आरक्षण की मांग को लेकर भरतपुर में 21 अप्रैल को संभावित चक्काजाम को दृष्टिगत रखते हुए जिले में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए समाज के प्रतिनिधियों के साथ बैठक का आयोजन कलेक्टर अनिल कुमार अग्रवाल की अध्यक्षता में किया गया। बैठक में जिला कलक्टर ने समाज के प्रतिनिधियों से कहा कि शांति पूर्ण तरीके से सरकार के समक्ष अपनी बात रखे। उन्होंने प्रतिनिधियों से शांति व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करे। गांधी वादी विचार धारा रखते हुए अपनी बात सरकार तक पहुंचाए। भावनाओं में बहकर कोई भी ऐसा कार्य ना करे जिसका खामियाजा भविष्य में भुगतना पड़े। उन्होंने कहा की लिखित में अपनी मांग प्रशासन को दे। जिला प्रशासन द्वारा निश्चित रूप से आपकी बात उच्च स्तर तक पहुंचाई जाएगी। इस दौरान जिला पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार ने कहा की किसी भी प्रकार से कानून अपने हाथ में नहीं ले। समाज में अराजकता फैलाने वाली कोई भी टिप्पणी सोशल मीडिया पर ना करें। युवाओं को इस भी इस प्रकार के कार्य करने से रोके। समाज के प्रतिनिधियों ने एक स्वर में जिला प्रशासन की बात स्वीकार किया। प्रतिनिधि रामहेत कुशवाह ने कहा की हमारी राज्य सरकार से लवकुश कल्याण बोर्ड के गठन की मांग है। प्रशासन द्वारा हमारी बात राज्य सरकार तक पहुंचाई जाए। हम जिला प्रशासन को आश्वस्त करते है की धौलपुर से समाज का कोई भी व्यक्ति भरतपुर संभावित चक्का जाम में भाग नही लेगा। शांति पूर्ण तरीके से सरकार के समक्ष अपनी बात रखी जाएगी। बैठक के दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर सुदर्शन सिंह तोमर, उपखंड अधिकारी धौलपुर अनूप सिंह, उपखंड अधिकारी बाड़ी गिरधर सिंह, सीओ सिटी सुरेश सांखला, सीओ मनियां दीपक खंडेलवाल, सीओ सैंपऊ विजय सिंह, सीओ बाड़ी मनीष कुमार, समाज से डॉ. शिव चरण कुशवाह, रामहेत कुशवाह, राजीव कुशवाह सहित अन्य मौजूद रहे