Dark Mode
अतिक्रमण हटवाने के लिए चलाया पोस्ट कार्ड अभियान 

अतिक्रमण हटवाने के लिए चलाया पोस्ट कार्ड अभियान 

 
फलोदी . नगरपालीका क्षेत्र में चारो ओर सरकारी जमीन पर हो रहे अतिक्रमण के खिलाफ  युवा नेता हेमंत व्यास ले नेतृत्व में अतिक्रमण मुक्त अभियान की शुरुआत की गई,
      हेमंत व्यास ने बताया कि  इसमें सैकड़ों युवाओं द्वारा मुख्यमंत्री को पोस्टकार्ड भेजे गए और यह कार्य निरंतर जारी रहेगा जब तक शहर में अतिक्रमण नहीं हटेगा । व्यास ने हाथ से हाथ जोड़ कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए पूरे शहर में आज ही अभियान शुरू किया
उन्होंने अशोक गहलोत द्वारा ₹500 में सिलेंडर दिए जाने एवं अशोक गहलोत की चिरंजीवी योजना तथा उनके जो भी योजना है उनकी जानकारी जनता तक पहुंचाने का अभियान शुरू किया । व्यास
आज क्षेत्र में करीब 40 दिन से लगातार अभियान चला रहे हैं गांव गांव ढाणी ढाणी तक वे अशोक गहलोत की योजनाएं पहुंचा रहे हैं। 
इससे पूर्व में भी भारत जोड़ों यात्रा में राहुल जी गांधी से मिलकर उन्होंने राजस्थान के अशोक गहलोत की चिरंजीव योजना एवं अन्य योजनाओं की जानकारी दी थी। 
व्यास ने मुख्यमंत्री को भेजे गए पोस्टकार्ड पर बताया है कि आज फलोदी में अतिक्रमण चारों और अपने पैर पसार रहा है पशु मेला मैदान से होते हुए एयरफोर्स रोड कुंडल रोड पर हजारों की संख्या में कुछ ही दिन जिला बनने के बाद अतिक्रमण हुए हैं जिनकी जानकारी उन्होंने अधिशासी अधिकारी नगरपालिका, एसडीएम महोदया, एडीएम महोदय और कलेक्टर महोदय को दे दी फिर भी कार्यवाही नहीं होना बड़े रहस्य की  बात बनी हुई है । आम जनता में प्रशासन के खिलाफ बहुत ही विरोध उत्पन्न हुआ है यदि अतिक्रमण नहीं तोड़े गए तो आने वाली विधानसभा में इनके परिणाम भुगतने पड़ेंगे । सरकारी जमीन करोड़ों रुपए की जमीन पर आज अतिक्रमण होने पर सरकार को राजस्व का नुकसान हो रहा है, बताया कि
स्थानीय नेताओं की मिलीभगत के बिना इतना बड़ा अतिक्रमण का यह कार्य संभव नहीं है उन्होंने उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। 
 
 
 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!