Dark Mode
अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल मेहता की पोस्टमार्टम रिपोर्ट जारी, पूरी जानकारी के लिए पढ़े खबर

अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल मेहता की पोस्टमार्टम रिपोर्ट जारी, पूरी जानकारी के लिए पढ़े खबर

अभिनेत्री-मॉडल मलाइका अरोड़ा के सौतेले पिता अनिल मेहता ने अपने अपार्टमेंट की छठवीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। आखिर उन्होंने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया। क्या आत्महत्या एक दुर्घटना था या कोई साजिश इस तरह के तमाम सवाल मलाइका अरोड़ा के फैंस सहित लोगों के दिलों में उठे हैं। खबरें सामने आयी थी कि मलाइका के पिता काफी समय से बीमार थे लेकिन परिवार ने इसकी पुष्टि भी नहीं की। मलाइका अरोड़ा की टीम की तरह से निधन की ऑफिशियल जानकारी दी गयी और कहा गया इस दुख की घड़ी में मीडिया उनकी निजता का ख्याल रखें। अब ताजा जानकारी के अनुसार मलाइका अरोड़ा के सौतेले पिता अनिल मेहता की पोस्टमार्टम रिपोर्ट जारी हो गयी हैं। आइये जानते हैं कि अनिल मेहता की मौत कैसे हुई। मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल मेहता का निधन से अरोड़ा परिवार और पूरा बॉलीवुड उद्योग शोक में डूब गया है। प्रशंसक और प्रियजन अचानक हुए नुकसान को स्वीकार करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन आखिरकार पोस्टमार्टम रिपोर्ट जारी कर दी गई है। बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा के सौतेले पिता अनिल मेहता की प्रारंभिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कहा गया है कि उनके सिर में चोटें आई थीं। अनिल मेहता की पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला है कि उनकी मौत कई चोटों के कारण हुई है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!