महोत्सव पर भजन संध्या के पोस्टर का विमोचन
सीकर। नवयुवक मित्र मंडल द्वारा आयोजित श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन 7 सितंबर गुरुवार को नांगल जैसा बोहरा में किया जा रहा है। जिसके पोस्टर का विमोचन मदद फाउंडेशन कार्यालय पर किया गया । संस्था के एडमिन राजेंद्र सिंगोद ने बताया की कृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार अब करीब आ रहा है। कृष्ण भक्तों ने इसकी तैयारियां भी शुरू कर दी हैं। हर साल भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव मनाया जाता है कृष्ण और सुदामा की दोस्ती के किस्से हर किसे को पता होंगे। भगवान कृष्ण ने अपने हर रिश्ते को ऊंच-नीच, अमीरी-गरीबी, छोटे-बड़े की पाबंदियों से हमेशा दूर रखा है। उनकी दोस्ती को देखकर हर व्यक्ति को अपने रिश्ते की कद्र करना सिखना चाहिए। मदद फाउंडेशन ने सभी से ज्यादा से ज्यादा संख्या में पधारने की अपील की है। इस विमोचन कार्यक्रम में राजेंद्र सिंह सीगोद दिलीप सिंह सफेड विक्रम चौधरी प्रताप सिंह शेखावत महेश स्वामी नरेश कुमार सैनी सूरज मालावत रोहन सिंह पंवार कमल सिंह गौरव सैन प्रताप सिंह राठौर उपस्थित रहे।