Dark Mode
ब्राह्मण महापंचायत के पोस्टर का हुआ विमोचन

ब्राह्मण महापंचायत के पोस्टर का हुआ विमोचन

सिरोही। आगामी 25 जून को सिरोही दशहरा मैदान पर होने वाली ब्राह्मण महा पंचायत का पोस्टर विमोचन आज ब्राह्मण पंचायत के जिला कार्यालय मे  स्वामी हितेशवरानंद सरस्वती महंत कटावला मठ- चावंड उदयपुर एवं संत रामानंददास के सानिधय मे किया गया, इस पर महंत हितेश्वरानंद सरस्वती ने कहा की ब्राह्मण समाज सदियों से सभी लोगो को साथ मे लेकर चलने वाला है ओर आजादी की क्रांति मे भी समाज का बहुत बड़ा योगदान रहा है ओर हम सबको सामूहिकता के साथ इस ब्राह्मण महा पंचायत को सफल बनाना है संत रामा नंद जी ने कहा कि हम सबको आज हुंकार भर कर इस कार्यक्रम को सफल बनाने मे लग जाना है ओर सबको पीले चावल देकर इस कार्यक्रम के लिए आमन्त्रित करना है, अंशु वशिष्ठ ने कहा कि यह कार्यक्रम हम सब ब्राह्मण समाज का है ओर हम सबका फर्ज है कि इसको सफल बनाना है  ओर हम सबको भव्य बनाने मे आज से ही लग जाना है , पूर्व उप प्रधान विनोद दवे ने कहा कि हम लोगो को हर एक ब्राह्मण समाज के घर तक जाना है ओर उनको इस कार्यक्रम के उधेश्यो से अवगत करवा कर अपने बंधुओ को पंचायत मे आमन्त्रित करना है इस अवसर पर बामनेरा सरपंच रमणिक त्रिवेदी, हितेंद्र जी ओझा, अंकुर रावल, नरेंद्र ओझा, आशुतोष व्यास, जितेंद्र आचार्य, शैलेश शर्मा, जब्बर सिंह राजपुरोहित, अंकित रावल, मृत्युजय दवे, जगदीश दवे, मनीष पुरोहित, हेमंत वैष्णव, कल्पेश त्रिवेदी, योगेश दवे इत्यादि  बन्धु उपस्थित थे

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!