" सेल्फी विथ वोटर ऐप " का पोस्टर विमोचित
जोधपुर। फलोदी - विधानसभा आम चुनाव 2023 के लिए "आपका मतदान लोकतंत्र की जान" की अपील का सेल्फी विथ वोटर ऐप'का पोस्टर विमोचित शुक्रवार को जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं स्वीप नोडल अभिषेक सुराणा द्वारा किया गया। स्वीप नोडल श्री सुराणा ने जिले के सभी मतदाताओं से अपील की हे की आज 25 नवंबर , शनिवार को वोट कास्ट कर इस ऐप के माध्यम से मतदाता अपनी सेल्फी पोस्ट करे लोकतंत्र के इस महापर्व में अपनी अधिकाधिक भागीदारी सुनिश्चित करें तथा सेल्फी शेयर कर अन्य मतदाताओं को भी प्रेरित करें ।