श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान महायज्ञ के पोस्टर का हुआ विमोचन
फलोदी . श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान महायज्ञ का पोस्टर विमोचन महालक्ष्मी कटले में फलोदी सत्संग सेवा समिति द्वारा संत तारा देवी के सानिध्य में किया गया। पश्चिमी काशी मां लटियाल की पावनधरा फलवृद्धिका नगरी फलोदी में परम श्रद्धेय आदरणीय गुरु मां संत तारा देवी के मुखारविंद से श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान महायज्ञ का विराट आयोजन दिनांक 17 जुलाई 2023 से 23 जुलाई 2023 तक समय दोपहर 1:15 से महालक्ष्मी कटले में होने जा रहा है। साथ में पुरुषोत्तम मास कावड़ यात्रा के लिए 1100 लीटर गंगाजल हरिद्वार से लाया गया है । जिसको विधिवत पूजन करके कथा स्थल पर रखा गया। महावीर इंटरनेशनल द्वारा चलाए जा रहे पर्यावरण संरक्षण अभियान ' कपड़े की थैली मेरी सहेली' की जानकारी संत गुरु मां तारा देवी को करवाते हुए उन से निवेदन किया गया कि आप प्रत्येक कथा में सभी माताओं, बहनों व भाइयों को प्रतिदिन कपड़े की थैली प्रयोग में लेने तथा प्लास्टिक की थैली का उपयोग से बचने की प्रेरणा करते रहे।
इस अवसर पर सत्संग सेवा समिति के इंद्र कुमार बोहरा, रमेश थानवी, गणेश चांडा, अशोक पंचारिया , रवींद्र कुमार जैन, मुकेश कोठारी, बालकिशन पालीवाल , कमल भूतड़ा, राजू व्यास, हस्तीमल सुथार ,तिलोक गहलोत, अशोक शर्मा , सूरजमल नागल, जितेंद्र व्यास ,मयूर चांडा, भोमराज चौहान, नरेंद्र व्यास सहित अनेक भक्तजन उपस्थित रहे।