श्रीमद्भागवत कथा के पोस्टर का किया विमोचन
फलोदी। शहर में केशव अमृतवाणी मंडल व केशव कुटी भक्त मंडली द्वारा 5 जनवरी से होने वाली भागवत कथा के पोस्टर का विमोचन हनुमान चौक स्थित हनुमानजी के मंदिर मे किया गया। केशव कुटिया मन्दिर भक्त मंडली के वल्लभदास बोहरा ने बताया की मलमास के पावन अवसर केशव नगर निवासियों व केशव अमृत वाणी मंडल के द्वारा श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा हैं। जिसमे सत्यश्री श्री त्रिकालस्वामी जी के श्री मुख से भागवतकथा का वाचन किया जाएगा। कथा के आयोजन में ओमप्रकाश गुचिया , सीताराम गुचिया, किरण व्यास, तुलसीदास व्यास व अन्य द्वारा विभिन्न व्यवस्था देखी जायेगी।
इस अवसर पर रमेश दामोदर थानवी, हरिगोपाल पुरोहित, मदन लाल पुरोहित "ठाकर", श्याम सुन्दर बोहरा, महेश थानवी, भंवरलाल सोलंकी,नखतमल, रमणलाल व्यास, केलाश व्यास, नरेंद्र व्यास, नंदकिशोर व्यास, सुरेश बोहरा, भेरुलाल , फुसाराम जीनगर , चन्द्रप्रकाश, राधेश्याम व्यास आदी उपस्थित रहे।