पोस्टर विमोचन ऐतिहासिक मूर्ति अनावरण एवं जयंती समारोह
सीकर रविवार जुलाई 13 जुलाई को स्वर्गीय मदनलाल सैनी जी की जयंती के उपलक्ष में होने वाले ऐतिहासिक मूर्ति अनावरण एवं जयंती समारोह के कार्यक्रम के अवसर को लेकर बद्री विहार के पास स्थित रघु विला बिल्डिंग में भाजपा की वरिष्ठ कार्यकर्ता एवम पूर्व पार्षद तुलसी अग्रवाल के नेतृत्व में महिला मंडल के साथ पोस्टर विमोचन कर निमंत्रण दिया गया। तुलसी अग्रवाल ने बताया कि सैनी जी समाज और भाजपा के आदर्श रहे हैं।उनके आदर्शो पर चलकर समाज और पार्टी को मजबूत बनाया जा सकता हैं। इस अवसर पर बजरंग दल संयोजक शुभम सैनी,सीमा अग्रवाल,गुड्डी अग्रवाल,सुनीता बंसल,कविता अग्रवाल,फूल चंद सहित अन्य उपस्थित रहे।