पोस्टर का किया विमोचन
रतनगढ़। स्थानीय राजकीय जालान महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना के चल रहे विशेष शिविर के अंतर्गत, विकसित भारत 2047 का सपना युवा साकार करें उक्त उद्बोधन महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय बीकानेर के कुलपति प्रोफेसर डॉ मनोज दीक्षित ने कहे। कार्यक्रम संयोजक एवं राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी डॉ सुशील त्यागी ने बताया कि राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष शिविर में कुलपति ने शिरकत की उन्होंने अपने उद्बोधन में सरकार की योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की एवं युवाओं से आह्वान किया कि 2047 तक माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के सपने को युवा साकार करें। इस अवसर पर महाविद्यालय में चल रहे नो वेस्ट वाटर डे कार्यक्रम के अंतर्गत पोस्ट का विमोचन किया तथा जल संरक्षण की शपथ पर भी हस्ताक्षर किए तथा सेल्फी के माध्यम से युवाओं का आह्वान किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य प्रोफेसर एके सक्सेना ने कुलपति का आभार जताया। कार्यक्रम को प्रो कल्याण सिंह चारण, महाविद्यालय में विशिष्ट अतिथि व कार्यक्रम अधिकारी डॉ अनिल प्रकाश गुप्ता भी ने भी विचार व्यक्त किए।कार्यक्रम में डॉ कैलाश चंद्र जोशी, प्रो सुनील पूनिया, प्रो परमेश्वर महर्षि, डॉ आशा वर्मा, डॉ मरियम बानो, प्रो मनीषा, प्रो प्रिंस बगड़िया, सहायक लेखाधिकारी संदीप व डॉ धनराज पांड्या आदि स्टाफ व विद्यार्थी आदि उपस्थित थे।