सामाजिक एकता वाहन रैली को लेकर पोस्टर का किया विमोचन
सरवाड़ . कस्बे में रविवार को भाजपा कार्यकर्ताअों की ओर से आगामी 14 अप्रैल को डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती पर निकाली जाने वाली विशाल सामाजिक एकता वाहन रैली को लेकर पोस्टर का विमोचन किया गया। रैली के पोस्टर का विमोचन करते हुए युवा नेता डॉ. मिथिलेश गौतम ने कार्यक्रम की जानकारी दी ओर ज्यादा से ज्यादा युवा साथियों को रैली में भाग लेने की अपील की। गौतम ने कहा कि क्षेत्र के युवाओं को सामाजिक एकता के लिए जागरूक करने और बाबा साहब के सिद्धांतों को प्रचारित करने के लिए विशाल रैली का आयोजन केकड़ी में किया जा रहा है। इस दौरान उज्जवल जैन, पार्षद करण बंजारा, विशाल पांचाल, प्रतीक जैन, तेजुराम जाट, सिद्धार्थ कक्कड़, प्रभुलाल माली, सुनील पांचाल, दर्शन जैन, किशन गौड़, मंगल चौधरी, प्रियांशु पारीक, महेंद्र जाट, प्रद्युम्न लड्ढा, खुशीराम धाकड़, रमेश जाट, दीपक टेलर, हनुमान, शंकर चौधरी, दिनेश आईदासानी आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।