प्रतिभाओं का सम्मान शनिवार को पोस्टर का किया विमोचन
सीकर,मुहम्मद सादिक। राजस्थानी फिल्मों के गीतकार लेखक संवाद लेखक कुंदन किशोर की पुण्यतिथि पर शनिवार को प्रतिभाओं का सम्मान किया जाएगा। कुंदन किशोर स्मृति संस्थान के अध्यक्ष जानकी प्रसाद इंदौरिया ने बताया कि कार्यक्रम को लेकर बुधवार को पोस्टर का विमोचन किया गया। बाल कल्याण समिति के सदस्य बिहारी लाल बालान, जानकी प्रसाद इंदौरिया,प्रोफेसर दीप्ति तिवारी, संस्थान के मंत्री नरेश सैन, कार्यक्रम संयोजक राजेंद्र सोनी, एडवोकेट संदीप तिवाड़ी सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का आयोजन मैना सदन में शनिवार को सुबह सवा ग्यारह बजे से होगा। जिसमें सानिध्य लोहार्गल सूर्य मंदिर पीठाधीश्वर श्री अवधेश आचार्य जी महाराज,गौ धाम पालवास के संत चंद्रमा दास जी महाराज का रहेगा। मुख्य अतिथि पन्नालाल शारडा, विशेष अतिथि चतुर्भुज कुमावत, अध्यक्षता जगदीश प्रसाद चौकड़ीका, विशिष्ट अतिथि श्रीमती सुनीता मारोठिया, जनाब सईद अहमद कुरैशी होगे। संस्थान संयोजक मनोहर मोरदिया ने बताया कि मुख्य वक्ता के रूप में एडवोकेट मदन लाल शर्मा, प्रोफेसर दीप्ति तिवारी, पवन कुमार गिनोडिया, गोविंद राम सैनी होंगे।