Dark Mode
 आदर्श विद्या मंदिर के शिशु भैया बहिनों की पोटेटो प्रतियोगिता आनन्दोत्सव से सम्पन्न

 आदर्श विद्या मंदिर के शिशु भैया बहिनों की पोटेटो प्रतियोगिता आनन्दोत्सव से सम्पन्न

 
 
छीपाबड़ौद-  विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान द्वारा संचालित आदर्श विद्या मंदिर केलखेडी़ छीपाबडौद की शिशुवाटिका खेलकूद प्रभारी टीना महावर ने जानकारी देते हुए बताया कि शनिवार को नो बैग डे के तहत पोटेटो दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया | माँ वीणा पाणी विद्या की अधिष्ठात्री देवी सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रधानाचार्य हरिसिंह गोचर ने शुभारंभ किया, उसके पश्चात सभी दीजिये ने प्रतियोगिता के लिए मैदान को सजाकर पोटेटो दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें सभी शिशु भैया बहिनों ने बड़े ही उत्साह एवं लग्न से प्रतियोगिता में भाग लिया |  इस प्रतियोगिता में कोमल गूर्जर, प्रतिज्ञा नागर ने प्रथम स्थान, गौरांश मित्तल एवं जिशान्त जाटव ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया | समापन समारोह में प्रधानाचार्य हरिसिंह गोचर ने कहा कि खेल जीवन का महत्वपूर्ण अंग है, इसके बिना जीवन अधुरा है, खेल से शारीरिक व मानसिक विकास होता है स्वास्थ्य की दृष्टि से भी खेल बहुत आवश्यक है, किसी भी दौड़ प्रतियोगिता में आपकी क्षमता व शक्ति की पहचान होती है, पोटेटो दौड़ से बच्चों में एकाग्रता व मानसिक संतुलन का विकास होता है तथा अपना हुनर प्रकट होता है, प्रत्येक बच्चे को खेलकूद में आगे रहना चाहिए इसके लिए अपनी दिनचर्या में खेलकूद को भी हिस्सा बनाए, नियमित दौडने वाले व खेलकूद में हिस्सा लेने वाले पढाई में कभी भी पीछे नहीं रहतें है | बौद्धिक क्षमता उसी की तेज होती है जिसकी शारीरिक व मानसिक शक्ति तेज होती है सभी विजेता भैया बहिनों को पारितोषिक दिया गया | सभी आचार्य दीदियो का प्रशंसनीय सहयोग रहा |

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!