Dark Mode
सड़कों पर गड्‌ढे ही गड्‌ढे, हादसों की आशंका ,  राहगीरों को  हो रही है परेशानी,

सड़कों पर गड्‌ढे ही गड्‌ढे, हादसों की आशंका ,  राहगीरों को  हो रही है परेशानी,

 
 
 
 
बिलाड़ा. कस्बे के हनुमान मंदिर, व जैतीवास, बीजासनी जाने वाली गौरव पथ रोड़ पर जगह जगह गड्डे पड़ गए व सड़क टूट चुकी है, लोगो को बारिश के मौसम मे आने जाने मे बहुत भारी तकलीफ होती है लेकिन आम जनता की सुनने वाला कौन, ऐसा ही नजारा नगर पालिका क्षेत्र मे कई मोहल्लों की सड़कों की स्थिति खस्ताहाल है। जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढों के कारण वाहन चालकों को काफी परेशानी हो रही है। नगर पालिका की उदासीनता के कारण लंबे समय से सड़कों की यही दशा है।
 
शहर की खराब सड़कों में अब चलना किसी मुसीबत से कम नहीं है। पेतिस वार्डों वाले   नगर पालिका क्षेत्र में कई सड़कें खराब हो गई हैं।जिसमे अधिकांश सडके क़ृषि क्षेत्र को जोड़ने वाली सड़को का खस्ताहाल हो गया है, सड़को पर जगह-जगह छोटे-बड़े गड्ढे हो गए हैं। जहां बरसात में गड्ढों में पानी भरने के कारण पैदल चलने में भी लोगों को परेशानी होती है। वहीं अन्य दिनों में धूल उड़ने से लोगों को परेशान होती है। गड्ढों से वाहन चालक भी खासे परेशान  हैं। जरा सी चूक के कारण छोटी-बडी दुर्घटनाएं  हो सकती हैं। 
 इन गड्ढों  की मरम्मत करने के लिए न तो नगर पालिका रुचि  दिखा रही है और न ही सार्वजनिक निर्माण विभाग,  बारिश की वजह से लोगों की परेशानी और बढ़ गई है। कई क़ृषि क्षेत्र  वार्डो मे आम नागरिक अपने स्तर पर रोड़ को दुरुस्त करते नजर आए, लोगो का कहना है की प्रसाशन को कई बार सूचना  देने के बाद भी सडके दुरुस्त नहीं हुई, प्रसाशन के भरोसे रहे तो कई हादसे हो सकते है इस लिए हम इन गड्डो को अपने स्तर पर दुरुस्त कर रहे है 
 
 
 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!