गुरूवार को विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित
धौलपुर । 220 के. वी. जी. एस. एस. धौलपुर पर रख-रखाव कार्य के कारण 15 जून को 11 के. वी फीडर नं. 02 के आनन्द नगर, जगदम्बा कालौनी, सैंपऊ रोड़, जगदीश टाकीज, रामकुंज, अयोध्या कुंज, मनोहर विहार कॉलौनी, मधुवन कॉलौनी अदि स्थानों की सुबह 7 बजे से 11 बजे तक एवं 11 के. वी फीडर नं. 05 के छावनी, नवोदय, केसरवाग, पोलीटेकनिक महाविद्यालय, हिनोता का पुरा अदि स्थानों की सुबह 11ः15 बजे से दोपहर 3ः15 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।