Dark Mode
प्रभूराम के परिवार को मिला 9 योजनाओं का लाभ

प्रभूराम के परिवार को मिला 9 योजनाओं का लाभ

 
भोपालगढ़ . उपखंड क्षेत्र के सुरपुर ग्राम पंचायत में  बचत राहत और बढ़त के साथ महंगाई से राहत देने के लिए प्रदेश भर में लगाए जा रहे महंगाई  राहत कैम्प में राज्य सरकार की योजनाओं से आम जन को लाभान्वित  किया जा रहा है। इस अवसर राज्य सरकार के अधिकारी एवं कर्मचारी कम से कम समय में सभी योजनाओं का लाभ लाभार्थियों को देने का हर संभव प्रयास कर रहे है। वहीँ लाभार्थियों को किसी तरह की परेशानियां न  हो, इसके लिए समुचित इंतजाम महंगाई राहत कैम्प में प्रशासन द्वारा किये गए है। कैम्प में पशुपालकों को दो दुधारू पशुओं का 40 हजार रुपए का बीमा कवर मुख्यमंत्री कामधेनु पशु बीमा योजना के अंतर्गत दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री कामधेनु पशु बीमा योजना के तहत कैम्प में पशुपालक विशेष रुचि दिखा रहे है एवं विभाग की अन्य योजनाओं की भी जानकारी प्राप्त करने में रूचि दिखा रहे है वही  मौके पर मौजूद विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी भी पशुपालकों के लिए संकल्पित होकर कार्य रहे है।मुख्यमंत्री  कामधेनु पशु बीमा योजना पशुपालकों के लिए राज्य सरकार की सबसे बड़ी सौगात- सुरपुरा निवासी लाभार्थी  प्रभुराम के परिवार के सदस्यों ने मुख्यमंत्री  अशोक गहलोत का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शिविर में उन्हें कुल नौ योजना का लाभ बिना किसी औपचारिकता के बहुत ही कम समय में सभी योजना का लाभ मिला।  उन्होंने कहा कि लम्पी बीमारी के दौरान उन्होंने अपने आस पास  गायों की असमय मृत्यु को देखा था,जिसकी वजह से वे काफी आहत थे। अब उनके दुधारू पशुओं का बीमा हो गया है तो किसी भी प्रकार की पशुओं में होने वाली बीमारी का डर भी खत्म हो गया है।  ऐसे में वे अब अपने पशुधन में वृद्धि के साथ बेहतर पशुपालन कर पाएंगे। युवा मित्र महेंद्र गर्ग व रूपाराम ने कैंप में विभिन्न योजनाओं के लाभ प्राप्त कर रहें लाभार्थियों से फीडबैक लिया व संवाद स्थापित किया गया तथा अधिक से अधिक पात्र योग्यजन को लाभ प्राप्त करने हेतु जागरूक किया।
 कैंप में लाभार्थियों को अधिकारियों द्वारा गारंटी कार्ड वितरित किए गए जिस दौरान शिविर प्रभारी उपखड़ अधिकारी ताराचंद वेंकट , विकास अधिकारी शिवदान सिंह, तहसीलदार रामेश्वर छाबा, कार्मिक सुरेंद्र, रामविलास सहित विभिन्न विभाग के आधिकारी कार्मिक युवा मित्र कंप्यूटर ऑपरेटर सहित ग्रामीण जन उपस्थित रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!